2 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, बजट पर करेंगे चर्चा
संसद में बजट पेश होने के अगले दिन 2 फरवरी दोपहर 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली, 1 जनवरी। संसद में बजट पेश होने के अगले दिन 2 फरवरी दोपहर 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकरी दी है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से बजट को लेकर चर्चा करेंगे।

इस वर्चुअल संबोधन की तैयारियां जोरों पर हैं। कहा जा रहा है के प्रधानमंत्री मोदी के संवाद को लोगों तक पहुंचाने के लिए देशभर के विभिन्न जिलों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्रोतों के मुताबिक पीएम मोदी अपने भाषण में केंद्र सरकार की समाज कल्याण में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा वे लोगों को बताएंगे कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है और केंद्रीय बजट उसी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।
यह भी पढ़ें: सेना की नौकरी छोड़ पॉर्न स्टार बनी महिला, बोली- जीवन को रोमांचक बनाने के लिए लिया यह फैसला
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बता दें कि पीएम मोदी ऐसे समय में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं जब अगले महीने पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में, मणिपुर में 27 फरवरी से दो चरणों में जबकि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवीर को चुनाव होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।












Click it and Unblock the Notifications