बजट के बाद अब चुनावी अभियान पर पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल में करेंगे आज दो रैलियां

नई दिल्ली। लोकसभा के चुनाव को देखते हुए बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपना पूरा दमखम लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज पश्चिम के दौरे पर रहेंगे जहां वे दो रैलियों को संबोधित करेंगे। 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों को संबोधित करने के साथ ही पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पिछले कुछ समय से बीजेपी पश्चिम बंगाल में काफी सक्रिय रही है।

pm narendra modi to hold two rallies in west bengal today

चुनाव को लेकर आए कई सर्वे में भी बीजेपी को बंगाल में सीटों के हिसाब से फायदा मिलता दिख रहा है जिसे पार्टी परिणाम में बदलने की कोशिश में जुटी है। पीएम मोदी की दुर्गापुर रैली बीजेपी के गणतंत्र बचाओ कैंपेन का हिस्सा होगी। दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा सीट के पास का इलाका है जहां से बाबुल सुप्रियो बीजेपी के सांसद हैं। इन दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है।

आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। ये समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से आया था। बीजेपी की कोशिश इनको लुभाने की होगी। पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी ठाकुरनगर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर इन इलाके के लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। बंगाल में मतुआ लोगों की आबादी 30 लाख होने का अनुमान है। उत्तर-दक्षिण 24 परगना में कम से कम 5 लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है।

शनिवार को पीएम मोदी दुर्गापुर के दौरे पर कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वे दुर्गापुर में रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी हिजली-नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी की एक और रैली कुछ दिनों बाद ही बंगाल में आयोजित की जाने वाली है। सिलिगुड़ी में 8 फरवरी को मोदी की तीसरी रैली आयोजित होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+