कोलंबो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंकाई पीएम के साथ मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये श्रीलंका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों के दौरे पर कोलंबो पहुंचे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं। जहां श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने उनका एयरपोर्ट पर खास स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के साथ गंगारमाया मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।

कोलंबो में PM मोदी, श्रीलंकाई पीएम के साथ मंदिर में की पूजा

श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये श्रीलंका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों के दौरे पर कोलंबो पहुंचे।

कोलंबो में PM मोदी, श्रीलंकाई पीएम के साथ मंदिर में की पूजा

श्रीलंका की ओर से भी उनकी खास मेजबानी की गई है। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट में अगवानी के लिए पहुंचे। वहां पीएम मोदी के भव्य स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलंबो के गंगारमाया मंदिर गए। इस दौरान श्रीलंकाई प्रधानमंत्री भी पीएम मोदी के साथ थे।

PM Modi visits Gangaramaya Temple with Srilankan PM in Colombo.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगारमाया मंदिर में खास प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। मंदिर को भव्य लाइटों के जरिए सजाया गया था। खास तौर से लाइटिंग से सजा मंदिर का दृश्य बहुत ही मनोरम नजर आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये श्रीलंका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका में होने वाले बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे बड़े उत्सव में हिस्सा लेंगे। 12 मई को ये खास उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री बौद्ध धर्म के जानकारों से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों के दौरे पर कोलंबो पहुंचे

श्रीलंका दौरे के दौरान पीएम मोदी श्रीलंकाई पीएम और राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+