चेन्नई सहित कई इलाकों का पीएम ने किया हवाई दौरा, 1000 करोड़ के मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इलाके हवाई दौरा किया। प्रधानमंत्री ने चेन्नई पहुंचकर कई इलाकों का दौरा करने के बाद 1000 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिये जाने का ऐलान किया। PIC: बारिश रुकी पर चेन्नई में और भी भयावह हुआ मंजर

प्रधानमंत्री ने पूर्व में 940 करोड़ रुपए की सहायता राशि के अतिरिक्त 1000 करोड़ रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। पीएम ने चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का जायजा लेने के बाद वेल्लोर में अराकोणम नेवल बेस पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने यहां बारिश के चलते हुए नुकसान और जान-माल की जानकारी ली। अभी तक 269 लोगों की मौत इस आपदा में हो चुकी है। पीएम ने मुख्यमंत्री जयललिता से भी इस मौके पर मुलाका की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications