मोदी ने अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह से पाठ पढ़ा होगा : राहुल गांधी

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बुधवार को मुलाकात के दौरान उनसे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का पाठ पढ़ा होगा।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के एक सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा, "कल (बुधवार) मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) से एक घंटा पाठ पढ़ा होगा कि अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारें।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने मनमोहन सिंह से जरूर यह पूछा होगा कि देश को कैसे चलाएं।उन्होंने कहा, "हो सकता है मनमोहन सिंह जी ने उन्हें तरीके बताए हों। मैं उनसे पूछूंगा।"

मनमोहन सिंह ने बुधवार की शाम मोदी से मुलाकात की थी। मोदी से मिलने से कुछ समय पहले ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे के बाद हुई थी। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीतियों पर चर्चा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+