Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम से की फोन पर बात, कहा- हमें आप पर गर्व

नई दिल्ली, 4 अगस्त: भारतीय हॉकी के इतिहास में बुधवार का दिन बेहद अहम रहा, जहां पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में हिस्सा लिया। हालांकि बाद में अर्जेंटीना ने कड़े मुकाबले में 2-1 से मात देकर अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली। वैसे अभी महिला हॉकी के लिए मेडल की उम्मीद टूटी नहीं है। अब कांस्य पदक के लिए शुक्रवार को भारत का मुकाबला ब्रिटेन से होगा। भले ही भारतीय टीम हार गई है, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना सभी कर रहे।

modi

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि एक चीज जिसे हम टोक्यो 2020 के लिए याद रखेंगे, वो है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज और पूरे खेलों में हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। खेल खत्म होने के बाद पीएम ने महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और कोच सोजर्ड मारिन से टेलीफोन पर बातचीत की। साथ ही टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। वहीं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक ने लिखा कि निराश मत होइए। आपने बहुत ही अच्छा मुकाबला किया। आखिरी सेकंड तक आपने मैच को रोमांचक और जीवंत बनाए रखा। हमें आप पर गर्व है। कांस्य पदक मैच के लिए तैयार हो जाइए।

सेमीफाइनल में हारी थी पुरुष टीम
वहीं दूसरी ओर कई दशकों बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। जिसके बाद उसका मुकाबला बेल्जियम से हुआ। जिसमें भारतीय टीम 5-2 से हारकर गोल्ड के मुकाबले से बाहर हो गई। हालांकि अभी कांस्य पदक की उम्मीद बाकी है।

सिंधु लौटीं भारत
वहीं बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु बुधवार को हैदराबाद वापस आईं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मैं विशेष तौर पर अपने कोच पार्क ताए-सांग को धन्यवाद करती हूं। मैं उनके साथ 1 साल से ज्यादा समय से ट्रेनिंग कर रही हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किया है। मैं इनकी मेहनत और समर्पण को सलाम करती हूं।

Recommended Video

    Tokyo Olympics 2021: Lovlina Borgohain won Bronze Pm Modi congratulate |वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+