मोदी के नेतृत्व में आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगा NDA, जानें नीतीश-नायडू ने बैठक के बाद क्या कहा?

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ( NDA) आज शाम सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटें मिली हैं, वहीं भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं और इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।

पीएम आवास पर चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गई है। बैठक एक घंटे तक चली है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज उसके सभी सहयोगी दलों के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। ये बैठक में फैसला लिया गया है।

NDA Meeting

ये भी पढ़ें- 'जीत हार तो चलती रहती है' कैबिनेट की आखिरी मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, नंबर गेम पर कही ये बात

प्रधानमंत्री आवास पर चली बैठक में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बाकी अन्य नेता पहुंचे थे। दूसरी ओर 17वीं लोकसभा भी भंग कर दी गई है।

बैठक नीतीश कुमार ने कहा है कि बिना किसी देरी जल्द से जल्द सरकार बननी चाहिए। वहीं टीडीपी के नेताओं ने भी कहा है कि वह एनडीए के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने भी कहा है कि सरकार बनाने में देरी नहीं की जानी चाहिए।

PM मोदी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

NDA की बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज अपने आवास पर बैठक के बाद 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की थी। 17वीं लोकसभा भंग कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद की गई इस सिफारिश को मोदी ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मोदी और उनके मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार बनने तक पद पर बने रहें। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में नई सरकार की कैबिनेट और भाजपा के सहयोगियों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+