'जीत हार तो चलती रहती है' कैबिनेट की आखिरी मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, नंबर गेम पर कही ये बात
PM Modi Last Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आज नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश दिया है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हार जीत तो लगी रहती है
दूसरे कार्यकाल के आखिरी मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने अपने सभी मंत्रियों से बातचित की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों के मुद्दे को भी उठाया। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ने 2014 में 282 सीटें और 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतीं थी। इस बार भाजपा को 240 सीटें मिली जो बहुमत की जादुई आंकड़े -272 से 32 कम है। बीजेपी ने इस बार अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 'अभी बार-400 पार' के नारे के साथ की थी। एनडीए 400 के आंकड़े से काफी दूर रह गई और 292 सीट ही जीत पाई। अब सरकार बनाने के लिए भाजपा एनडीए के सदस्यों द्वारा जीती गई 53 सीटों पर निर्भर है।
इस कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "हमने पिछले 10 वर्षों में अच्छा काम किया है। हम ऐसा करना जारी रखेंगे।"
पीएम ने कहा कि एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। नरेंद्र मोदी ने नतीजों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा, ''जीत और हार राजनीति का हिस्सा है। नंबर गेम चलता रहेगा।"
प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "आप सभी ने बहुत मेहनत की है।''

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। ऐसी खबरें हैं कि 8 या 9 जून को नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications