पीएम मोदी 24 अक्टूबर को गुजरात में वीडियो लिंक के जरिए इन 3 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
PM Modi to inaugurate these 3 projects in Gujarat on October 24 via video link
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को गुजरात में वीडियो लिंक के जरिए 3 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी गुजरात में गिरनार रोपवे का भी उद्घाटन करेंगे।

गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पीएम मोदी 24 अक्टूबर को किसान सर्वोदय योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा अहमदाबाद सिविल अस्पताल में टेली-कार्डियोलॉजी के मोबाइल ऐप का और यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी रिसर्च सेन्टर से संबद्ध बाल चिकित्सा हार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर गिरनार में रोपवे का भी उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications