Uttarakhand: आज PM मोदी करेंगे नमामि गंगे के 6 योजनाओं का लोकार्पण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नमामि गंगे परियोजना के तहत 6 मेगा प्रोजेक्ट का लोकापर्ण करेंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से उत्तराखंड में नमामि गंगे के 6 योजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। वहीं जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है।

 PM Modi to inaugurate 6 mega projects in Uttarakhand under Namami Gange today

Recommended Video

    PM Modi ने Uttrakhand को दिया तोहफा, 6 Project का उद्घाटन | Namami Gange Mission | वनइंडिया हिंदी

    परियोजना निदेशक उदय राज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नमामि गंगे परियोजना के तहत जिन 6 प्रोजेक्ट्स का लोकापर्ण करेंगे उसमें हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में 68 एमएलडी एसटीपी, 27 एमएलडी का अपग्रेडेशन, सराय में 18 एमएलडी का एसटीपी के अलावा पीएम चंडीघाट पर गंगा अवलोकन म्यूजियम का लोकापर्ण करेंगे। वहीं ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के एसटीपी की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी की एसटीपी, बद्रीनाथ में एसटीपी योजनाएं शामिल है, जिनका लोकापर्ण आज पीएम मोदी करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+