यूक्रेन संकट पर 24 घंटों के अंदर तीसरी उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

यूक्रेन के हालातों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटों के अंदर तीसरी उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 28 फरवरी। लगातार गहराते यूक्रेन संकट ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। दुनियाभर के नेता पुतिन से इस युद्ध को विराम देने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन पुतिन इस समय किसी के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। पीएम मोदी ने भी पुतिन से बातचीत के जरिए इस समस्या का हल निकालने का आग्रह किया था, लेकिन पुतिन ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

PM Modi

24 घंटों में तीसरी हाई लेवल मीटिंग

इस युद्ध के हालातों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटों के अंदर तीसरी उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है। इस बैठक में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता और अधिकारियों शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: फ्लैट में मिला महिला का शव, सात साल पहले पति को छोड़कर लिव इन पाटर्नर से रचाई थी शादी

यूक्रेन संकट पर सुबह भी हुई थी बैठक
बता दें कि यूक्रेन संकट पर सुबह भी बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि चार वरिष्ठ मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के समन्वय के लिए यूक्रेन के सीमावर्ती देशों के लिए उड़ान भरेंगे। मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वीके सिंह भारत के विशेष दूतों के रूप में यूक्रेन के आसपास के देशों की यात्रा करेंगे ताकि वहां फंसे भारतीयों को निकालने में मदद मिल सके। बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा के प्रभारी होंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया के लिए उड़ान भरेंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी और वीके सिंह पोलैंड जाएंगे।

नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू

बता दें कि इस युद्धग्रस्त देश में फंसे छात्रों के अभिभावक भारत सरकार से अपने बच्चों को जल्द से जल्द देश वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करने के लिए ऑपरेशन गंगा मिशन लॉन्च किया है। इस मिशन के तहत जल्द से जल्द वहां फंसे छात्रों को भारत लाने की कोशिश की जा रही है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 1100 से ज्यादा लोगों को भारत लाया जा चुका है। सभी नागरिको को रोमानिया के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने अपना हवाई मार्ग बंद कर दिया था, जिसकी वजह से भारत समय पर अपने नागरिकों को यूक्रेन से नहीं निकाल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+