फ्लैट में मिला महिला का शव, सात साल पहले पति को छोड़कर लिव इन पाटर्नर से रचाई थी शादी
ग्वालियर, 28 फरवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला हत्या कर दी है। हत्या कब और किसने की? यह अभी पता नहीं चला है। ना ही महिला की हत्या की वजह सामने आई है। मृतका की उम्र 35 साल है। महिला इंदौर की रहने वाली थी।

वह सात पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका की शिनाख्त सीता थापा के रूप में हुई है। उसका लिव इन पार्टनर शेरू थापा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्वालियर के हजीरा इलाके के पीएचई कॉलोनी के फ्लैट में 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी मिली है। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। गले पर चाकू के गहरे घाव हैं। 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में उससे शादी कर ली थी।
शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह नशा करने लगा। अभी वह शराब पीने का आदी हो गया था। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी।
फ्लैट नंबर एस-10 से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो सीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications