PM मोदी भारत-चीन सीमा विवाद के बीच आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, 20 दल लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के चलते देश के 20 वीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। जवानों की मौत के बाद पूरे देश में लोगों के भीतर गुस्सा है। विपक्ष ने भी इस मसले को लेकर सरकार को घेरा है और तीखे सवाल दागे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से तनाव के चलते सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई राजनीतिक दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मौजूदा भारत-चीन सीमा के हालात पर चर्चा की जाएगी। शाम को पांच बजे इस बैठक बुलाया गया है जोकि वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
Recommended Video

आज होने वाली इस अहम बैठक में कुछ राजनीतिक दलों को न्योता नहीं दिया गया है, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद फोन करके मौजूदा हालात पर चर्चा की है। जानकारी के अनुसार आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में 20 दलों के मुखिया शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी, एमके स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू, जगन रेड्डी, शरद पवार, नीतीश कुमार, डी राजा, सीताराम येचुरी, नवीन पटनायक, के चंद्रशेखर राव, ममता बनर्जी, सुखबीर सिंह बादल, चिराग पासवान, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
इस बैठक में कुछ दलों को नहीं बुलाया गया है, जिसके चलते विवाद हो रहा है। आम आदमी पार्टी के चार सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल को भी इस बैठक में नहीं बुलाया गया है, जिसकी वजह से तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा किया है। सूत्रों की मानें तो जिन दलों के पांच या उससे अधिक सांसद हैं उन्हें ही इस बैठक में बुलाया गया है। लेकिन टीडीपी के भी चार सांसद हैं और उनकी पार्टी के मुखिया को न्योता दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications