मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी

मेघालय,त्रिपुरा और नागालैंड में चुनाव परिणाम आ चुके हैं और प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री और नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।

pm

नागालैंड और मेघालय और मेघालय में हाल ही में विधानसभा चुनाव 2023 संपन्‍न हुआ है और परिणाम भी घोषित हो चुका है। तीनों में जल्‍द ही सरकार गठन के साथ मुख्‍यमंत्री और विधायकों का शपथ समारोह होने जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तीन पूर्वोत्तर राज्यों में मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं के शपथ समारोह में भाग लेंगे।

पीएम मोदी 7 मार्च को नागालैंड और मेघालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकारों के शपथ समारोह में शामिल होंगे। अगले दिन 8 मार्च को पीएम मोदी त्रिपुरा में समारोह में शामिल होंगे।

बता दें भाजपा ने त्रिपुरा में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए चुनाव बहुमत से जीत लिया है। वहीं नागालैंड में अपनी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ सरकार बनाएगी। वहीं मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनने के आसार हैं।

पीएम मोदी ने 2 मार्च जब तीनों राज्‍यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए थे तब दिल्ली के भाजपा मुख्‍यालय में कहा था कि पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों के ठोस विश्वास को दिखाता है। इन चुनावों के नतीजे देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थानों में लोगों के दृढ़ विश्वास को दिखाते हैं।जिस तरह से पूर्वोत्तर के चुनाव परिणामों को बड़े पैमाने पर उजागर किया गया है, वह दिखाता है कि यह क्षेत्र न तो दिल्ली से दूर है और न ही दिल से।

प्रधानमंत्री ने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत को दिया। पीएम मोदी ने कहा पूर्वोत्तर में हमारे पार्टी कार्यकर्ता यहां हम सभी की तुलना में बहुत अधिक मेहनत करते हैं। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+