PM Modi LIVE: PM मोदी कर सकते हैं देशवासियों को संबोधित
PM Modi CAA LIVE: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही देश में सीएए लागू हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के नियमों को अधिसूचित कर दिया हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले कई दिनों से ये कह रहे हैं कि इस साल लोकसभा चुनाव से सीएए लागू कर दिया जाएगा। 2019 में सीएए के संबंध में नियम जारी किए गए थे।
11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा अधिनियमित सीएए पूरे भारत में गहन बहस और व्यापक विरोध का विषय रहा है। ऐसे में इसे लोकसभा चुनाव पहले लागू करना बहुत बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।
PM Modi CAA LIVE: पीएम मोदी के संबोधन की लाइव बातें
अभी पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि वो शाम 5.30 बजे बड़ी घोषणा करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications