India Global Week 2020: पीएम मोदी का संबोधन आज, प्रिंस चार्ल्स भी होंगे शामिल

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'इंडिया ग्‍लोबल वीक 2020 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ब्रिटेन द्वारा आयोजित इस डिजीटल कार्यक्रम में 'आत्मनिर्भर भारत' पर खास बात होगी, मालूम हो कि इंडिया ग्लोबल वीक 2020 तीन दिवसीय कार्यक्रम है, जिसका वर्चुअल उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा। इस बारे में पीएम ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है।

Recommended Video

    India Global Week में PM Modi ने Coronavirus संकट से Economy तक कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    India Global Week 2020: पीएम मोदी का संबोधन आज

    अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा है कि इंडिया इंक के द्वारा आयोजित इंडियो ग्लोबल वीक को कल दोपहर डेढ़ बजे संबोधित करूंगा। यह फोरम इंडस्ट्री की वैश्विक समझ रखने वाले लोगों को साथ लाता है। उन्‍होंने कहा कि ये फोरम वैश्विक विचारों वाले नेताओं और इंडस्ट्री के कैप्टन का है, जो भारत में संभावनाओं और कोविड-19 के बाद की वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

    बी द रिवाइवल: इंडिया एंड अ बेटर न्यू वर्ल्ड

    मालूम हो कि इस वर्चुएल कॉन्फ्रेंस की थीम है बी द रिवाइवल: इंडिया एंड अ बेटर न्यू वर्ल्ड। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी अपने संबोधन में भारत के व्यापार और विदेशी निवेश के बारे में बात कर सकते हैं, क्योंकि कोरोना संकट से जूझ रहे पूरे विश्व की इकोनॉमी पर असर पड़ा है, ऐसे में पीएम मोदी भी इकोनॉमी को लेकर ही बात करेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

    प्रिंस चार्ल्स भी होंगे शामिल

    आज के इस खास सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे। ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे। पीएम मोदी उनका भाषण सबसे पहले होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+