PM मोदी ने चाय पिलाने वालों और सफाई कर्मियों का किया धन्यवाद, बोले- 'संसद में उनका अहम योगदान'

संसद का पांच दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन से लेकर 75 साल की उपलब्धियों तक पर चर्चा की। पीएम ने अपने संबोधन में काफी कुछ कहा। विपक्ष पर निशाना साधने से लेकर प्रधानमंत्री ने चाय पिलाने वालों, साफ सफाई वालों, माली और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

पीएम ने कर्मचारियों का किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की पीढ़ी हमें कागज पत्र पहुंचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। सदन में कोई गलती ना हो, उसके लिए चौकन्ने रहते हैं। ऐसे में सदन के संचालन में तेजी लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। पीएम ने आगे कहा कि उन्हें और उनकी पहले पीढ़ी का मैं धन्यवाद और अभिनंदन करता हूं।

Pm in Parliament

किसी ने चाय पिलाई, किसी ने पानी
पीएम ने कहा कि किसी ने हमें चाय पिलाई, किसी ने हमें पानी पिलाया। किसी ने रात-रात तक चल रहे सदन में हमें भूखा नहीं रहने दिया। किसी ने इसकी सफाई की। न जाने कितने ही अनगिनत लोग होंगे, जिन्होंने हम सबके अच्छे ढंग से काम करने के लिए माहौल और व्यवस्था बनाने में जिस जिस ने योगदान दिया है, मेरी तरफ से और सदन की तरफ से मैं उनको विशेष रूप से नमन करता हूं।

आतंकी हमले पर क्या बोले पीएम?
बताते चलें कि पीएम मोदी ने इसके अलावा सदन में अपने भाषण में काफी कुछ कहा। पीएम ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर भी बात की। पीएम ने कहा कि शहीदों को भी मैं नमन करता हूं। उन्होंने हमें बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खा ली। जब आज हम इस सदन को छोड़ रहे हैं, तब मैं उन पत्रकार मित्रों को भी याद करना चाहता हूं कि जिन्होंने अपने पूरे जीवन में संसद के काम को ही रिपोर्ट किया है।

पत्रकारों को लेकर बोली ये बात
पीएम ने इन पत्रकारों को जीवंतसाक्षी बताया। पीएम ने कहा कि पत्रकारों ने संसद की हर बात को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भले ही इनमें से कईयों को जनता नहीं जानती होगी, ये इतने फेमस नहीं होंगे, लेकिन इन्होंने अपने काम को अच्छी तरह से किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+