UNSC में भारत की जीत, पीएम मोदी ने वैश्विक समुदाय को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर स्थायी सदस्य के चुनाव में भारत की जबरदस्त जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा वैश्विक समुदाय ने जिस तरह से यूएन की सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की अस्थायी सदस्यता का समर्थन किया उसका मैं बहुत आभारी हूं। भारत सभी सहयोगी देशों के साथ मिलकर वैश्विक शांति, सुरक्षा,लचीलेपन और समानता को आगे बढ़ाने में काम करेगा।

Recommended Video

    UNSC में India की शानदार जीत पर PM Modi बोले-Global Community का आभारी हूं | वनइंडिया हिंदी
    pm

    बता दें कि भारत ने 8वीं बार इस चुनाव में जीत दर्ज करते हुए यूएनएससी में 8वीं बार अपनी जगह पक्की कर ली है। यूएनएससी का यह चुनाव एशिया-पैसिफिक श्रेणी में गै स्थायी सदस्य का था, जिसमे भारत 2021-2022 के लिए लगभग निर्विरोध चुना गया है। युनाइटेड नेसंश में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि युनाइटेड नेसंश के सदस्यों ने भारत का सिक्योरिटी काउंसिल के गैर स्थायी सदस्य के दौर पर जबरदस्त समर्थन किया। भारत को 192 में से 184 देशों ने अपना समर्थन दिया।

    गौरतलब है कि यूएनएससी में पांच स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, स्थायी सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, यूके और यूएस शामिल है और गैर-स्थायी सदस्यों में से एक के लिए भारत को चुना गया है। भारत ने लगातार 8वीं बार यूएनएससी में अस्थायी सदस्य का चुनाव जीता है। भारत की उम्मीदवारी को चीन और पाकिस्तान सहित एशिया-प्रशांत समूह के 55 सदस्यों ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन दिया था। हर साल यूएनएससी की महासभा दो साल के कार्यकाल के लिए पांच गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव करती है जिसमें भारत अगले कार्यकाल यानी 2021 और 2022 के लिए एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में प्रवेश किया है।

    modi tweet
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+