'कट्टर भ्रष्‍टाचारी सम्‍मेलन', बेंगलुरू में आयोजित विपक्षी पार्टियों की बैठक पर पीएम मोदी ने कसा तंज

Bengaluru Opposition meeting: बेंगलुरू में आयोजित विपक्षी दलों की मेगा बैठक पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसा है। उन्‍होंने जहां बेंगलुरू विपक्षी दलों के आयोजक पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष किया है, इसके साथ उन्‍होंने देश भर से जुटे राजनीति दलों की इस बैठक को 'कट्टर भ्रष्‍टाचारी सम्‍मेलन' कहा है।

Bengaluru Opposition meeting

बता दें बेंगलुरू में 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ लामबंद होकर बैठक कर रहे हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने संबंधी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विपक्षी एकता के बीच राज्‍यों में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बात हो सकती है।

पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों की बेंगलुरू में आयोजित बैठक पर तंज कसते हुए कहा लोग इसे भ्रष्‍टों की सभा के रूप में देखते हैं। उन्‍होंने कहा जब इन पार्टियों का भ्रष्‍टाचार उजागर होता है तब ये एक दूसरे की आड़ लेते हैं।

प्रधानमंत्री ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद ये बात बोली।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही इन लोगों की 'जमात' से सतर्क रहने की भी गुजारिश की। पीएम मोदी ने कहा देश के लोग कहते हैं कि ये कट्टर भ्रष्‍टाचार सम्‍मेलन है। इस बैठक की खास बात ये है कि अगर कोई करोड़ों रुपये के भ्रष्‍टाचार के बाद जमानत की बदौलत बाहर है,उन्‍हें भी सम्‍मान भाव से देखा जाता है।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा "लोकतंत्र में यह जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए होता है, लेकिन वंशवादी राजनीतिक दलों के लिए यह परिवार का, परिवार द्वारा और परिवार के लिए है। परिवार पहले, देश कुछ देश कुछ भी नहीं है ये उनका मूलमंत्र है।"

पीएम मोदी ने कहा "ये नफरत, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति है। देश वंशवाद की राजनीति की आग का शिकार है। उनके लिए सिर्फ उनके परिवार का विकास ही मायने रखता है, देश के गरीबों के विकास से उन्‍हें कोई लेना-देना नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+