वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का मैं वचन देता हूं- पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी में लोगों से अपना खयाल रखने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि इस गर्मी में पक्षियों का भी खयाल रखें और उनके लिए पानी अपनी घरों की छतों पर रखें।

पीएम मोदी की मन की बात के मुख्य अंश-
- मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इन्क्रेडिबल इंडिया के हैशटैग के साथ अपने अनुभवों को मेरे साथ साझा करें।
- जब आप भ्रमण पर जा रहे हों तो डायरी लिखने की आदत जरूर डालें।
- मुझपर भरोसा रखिये इसी सरकार में मैं इस योजना को लागू करने का आपको वचन देता हूं।
- जो लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं मुझे उनसे नहीं उलझना चाहता हूं।
- मैं देश के सेना के जवानों से आग्रह करता हूं कि मैं इसी सरकार में आपके लिए इस योजना को लागू करुंगा।
- वन रैंक वन पेंशन पिछले 40 सालों से अटका है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मैं इस योजना को लागू करेंगे।
- 21 जून को योग दिवस को मनाये और इसके ज्ञान का विस्तार करें।
- इस महत्वपूर्ण विधा को हर जगह फैलाना होगा।
- योग दिल और दिमाग को भी जोड़ता है, साथ ही यह विश्व को भी जोड़ने का काम कर सकता है।
- 21 जून अब विश्व के लिए एक नयी पहचान बन गया है।
- कृषि के साथ पशुपालन में हमे आगे बढ़ने के लिए आगे आना है।
- किसान चैनल किसानों के द्वारा चलाये जाने वाला किसानों के लिए ही समर्पित है जो किसानों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा।
- किसान चैनल मेरी दृष्टि में खेत-खलियान वाला ओपेन विश्वविद्यालय है।
- गरीबी से मुक्ति पाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं और हम उसमें सफलता पायेंगे।
- गरीबों के लिए चलायी गयी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरा देश के गरीबों से आग्रह है कि वो इन योजनाओं का लाभ उठाये।
- सिर्फ 20 दिन के अल्प समय में सरकार के योजनाओं में 8 करोड़ 52 लाख लोगों ने अपने आपको पंजीकृत करा इसका लाभ उठाया।
- छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई
- सफल छात्रों को देश के भविष्य के लिए सोचना चाहिए।
- विफल होने वाले छात्र कभी निराश नहीं हो, सफलता विफलता स्वाभाविक है।
- जो विफलता को एक अवसर मानता है वो जीवन में बहुत आगे जा सकता है।
- आजकी आपकी विफलता आपको पहचानने का अवसर बन सकती है।
- विफलता के बोझ में दबना मत, विफलता को पकड़ कर रखिये, विफलता के बीच आशा का अवसर होता है।
- विफल छात्रों के परिवार से मेरा आग्रह है कि अपने बच्चे को ताकत दें।












Click it and Unblock the Notifications