Mann Ki Baat: पीएम ने सुनाई हैदराबाद की बिटिया 'आकर्षणा सतीश' की कहानी
Hyderabad girl Akarshana Sateesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में कई सारे मुद्दों पर चर्चा की। जी 20 से लेकर लगातार वैश्विक पटल पर बढ़ रही समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री ने बात की। इस दौरान पीएम ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली हैदराबाद की एक बेटी की कहानी भी सबके सामने रखी।
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि साथियों मुझे हैदराबाद में लाइब्रेरी से जुड़े एक ऐसे ही अनूठे प्रयास के बारे में पता चला है। यहां सातवीं क्लास में पढ़ने वाली बिटिया आकर्षणा सतीश ने कमाल कर दिया है। आपको ये जानकर आश्चर्य हो सकता है कि महज 11 साल की उम्र में ये बच्चों के लिए एक दो नहीं, बल्कि सात-सात लाइब्रेरी चला रही है।

आकर्षणा को दो साल पहले इसकी प्रेरणा तब मिली, जब वो अपने माता-पिता के साथ एक कैंसर अस्पताल गई थी। उसके पिता जरूरतमंदों की मदद के सिलसिले में वहां गए थे। बच्चों ने वहां उनसे कलर्स बुक्स की मांग की, और यही बात इस प्यारी सी गुड़िया को इतनी छू गई कि उसने अलग-अलग तरह की किताबें जुटाने की ठान ली।












Click it and Unblock the Notifications