मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने नई ड्रोन पॉलिसी का किया जिक्र, कहा- ड्रोन का इस्तेमाल अब है बहुत आसान

नई दिल्ली, अक्टूबर 24। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 82वें एडिशन को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नई ड्रोन पॉलिसी का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में नई ड्रोन पॉलिसी ने बहुत सी चीजों को आसान किया है, पहले तो ड्रोन के बारे में सोचना भी बहुत बड़ी बात थी, लेकिन अब चीजें बहुत आसान हो गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसा था कि अगर आपको किसी भी काम के लिए ड्रोन उड़ाना है तो लाइसेंस और प​रमिशन लेने के लिए बहुत झंझट होता था। ऐसे में लोग ड्रोन के नाम से ही तौबा कर लेते थे, लेकिन हमने तय किया कि इस माइंडसेट को बदला जाए और नए ट्रेंड को अपनाया जाए, इसलिए इस साल 25 अगस्त को नई ड्रोन पॉलिसी को सरकार लेकर आई है।

narendra modi

Recommended Video

      PM Modi ने Goa के स्वयंपूर्ण मित्रों से की बातचीत, बोले- विकास का नया मॉडल है गोवा | वनइंडिया हिंदी

      वैक्सीन और कृषि के कामों में हो रहा है ड्रोन का इस्तेमाल- PM

      पीएम ने कहा कि ड्रोन आजकल हमारे देश के युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों तक की कल्पनाओं में छाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में हम देखेंगे कि ड्रोन का इस्तेमाल हमारी जरूरतों के इस्तेमाल के लिए किया जाएगा। हालांकि अभी भी कई जगहों पर ड्रोन का इस्तेमाल जरूरतों को पूरी करने के लिए किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले ड्रोन के सेक्टर में इतने नियम और प्रतिबंध लगाकर रखे गए थे कि इसकी असली क्षमता का इस्तेमाल भी संभव नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ सेना करती थी, लेकिन भारत में नई परिभाषित ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल वैक्सीन आपूर्ति और कृषि के कामों में किया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+