PM मोदी का चौंकाने वाला ट्वीट, छोड़ना चाहते हैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौंकाने वाला ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो इस रविवार सोशल मीडिया से हटने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से हटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपको बताऊंगा। उन्होंने ट्वीट किया कि वो इस रविवार, अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टग्राम और यू-ट्यूब से हटने की सोच रहा हूं।

आपको बता दें कि पीएम मोदी पर करोड़ों की तादात में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 4 करोड़ 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टग्राम पर उनके 35.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यू-ट्यूब पर पीएम मोदी के 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने उनसे सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की। लोग उनसे ऐसा न करने की गुजारिश करने लगे। वहीं पीएम मोदी के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बात रखेंगे। देश और दुनियाभर से लोग उनसे ऐसा न करने की अपील कर रहे हैं।
वहीं लोग पीएम मोदी के इस बात को लेकर हैरानी भी जा रहे हैं कि आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसते हुए लिखा कि आप नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करने हुए लिखा कि आप नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को छोड़ने न छोड़े। वहीं सोशल मीडिया पर लोग पीएम मोदी के इस चौंकाने वाले ट्वीट से हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications