कोरोना के नए वेरिएंट की दहशत: केजरीवाल ने PM मोदी से की मांग, प्रभावित देशों में बंद हो फ्लाइट की आवाजाही
नई दिल्ली, 27 नवंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन B.1.1.529 ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दी है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिले इस नए वेरिएंट के मरीज अब कई देशों में देखे जा रहे हैं। हालांकि भारत में अभी नए वेरिएंट का कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन भारत सरकार पहले से ही इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर चुकी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी को लेकर एक अहम मीटिंग करने वाले हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ये आग्रह किया है कि जिन देशों में कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा अधिक है, उन देशों से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर रोक लगा देनी चाहिए।

क्या कहा केजरीवाल ने अपने ट्वीट में?
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, "मैं माननीय प्रधान मंत्री से उन देशों से फ्लाइट की आवाजाही बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।" आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ये मांग पीएम मोदी की उस मीटिंग से पहले की है, जो आज देश में कोरोना के हालात को लेकर हो रही है।
दुनिया के 27 देशों ने लगाया है यात्रा पर प्रतिबंध
आपको बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए यूरोपीय संघ सहित 27 देशों ने अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला 9 नवंबर को बोत्सवाना में पाया गया था, और तब से यह हांगकांग, बेल्जियम और इज़राइल में फैल गया है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने 9 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, सेशेल्स, मलावी और मोज़ाम्बिक का नाम शामिल है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications