इजरायल से भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने शुरू किया 'ऑपरेशन अजय'
इजराइल और हमास के बीच जारी भीषण जंग के बीच भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों की देश वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू करने की घोषणा की है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ''इजरायल से भारत आने को इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रहे हैं।स्पेशल चार्टर फ्लाइट और अन्य तरह की व्यवस्था की जा रही है। विदेशों में रहे रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि इजरायल में भारतीय दूतावास ने कल विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों की पहली खेप ईमेल कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों का मैसेज भेजा जएगा। सभी भारतीय को ऑपरेशन अजय के तहत निकाला जाएगा।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि युद्ध क्षेत्र, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऐसे पहले भी अभियान चलाया है। यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में सहायता के लिए 'ऑपरेशन गंगा' नाम से 'बहु-आयामी' पहल शुरू की थी। जहां छात्रों सहित लगभग 20 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए थे।
भारत ने COVID-19 महामारी के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया था। ऑपरेशन के कई चरणों में करीब 60 लाख भारतीयों को वापस लाया गया था। नौसैनिक ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत, 3992 भारतीय नागरिकों को COVID-19 महामारी के दौरान विदेशों से वापस लाया था।
इससे पहले मार्च 2016 में भारत ने ब्रुसेल्स से अपने लोगों को लाया था। जब बेल्जियम ज़ेवेंतेम में ब्रुसेल्स हवाई अड्डे पर और मध्य ब्रुसेल्स में मालबीक मेट्रो स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ था।
यह भी पढ़ें- 'इजरायल-अमेरिका के बीच संबंध बहुत गहरे, घरेलू खतरे की बारीकी से कर रहे निगरानी', जो बाइडेन ने हमले की निंदा की












Click it and Unblock the Notifications