'इजरायल-अमेरिका के बीच संबंध बहुत गहरे, घरेलू खतरे की बारीकी से कर रहे निगरानी', जो बाइडेन ने हमले की निंदा की

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल पर घातक हमास हमले को लेकर किसी भी 'घरेलू खतरे' पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल की यह 'त्रासदी' कई अमेरिकी परिवारों के लिए व्यक्तिगत है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत गहरे हैं।

इजरायल-अमेराक के बीच संबंध बहुत गहरे: जो बाइडेन

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह कोई दूर की त्रासदी नहीं है। इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध बहुत गहरे हैं। यह कई अमेरिकी परिवारों के लिए व्यक्तिगत है जो इस हमले के दर्द को महसूस कर रहे हैं। इजरायल में आतंकवादी हमलों को लेकर किसी भी घरेलू खतरे की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

'हमास के घातक हमलों की अमेरिका कड़ी निंदा करता है'

इजरायल पर हमास द्वारा किए गए घातक हमलों की अमेरिका कड़ी निंदा करता है। जो बाइडेन ने लिखा कि आज, मैंने इजरायल में भयावह हमास आतंकवादी हमलों के बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की। मैंने उन्हें अपना समर्थन दिया है। इजरायल की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई है। उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

हमले में 900 से अधिक लोगों की मौत

7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर बर्बर हमला कर दिया। हमले में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 2616 से अधिक लोग घायल हो गए। इजराइली वायु सेना ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकी ठिकानों के खिलाफ व्यापक हमला किया। इजरायली वायु सेना के अनुसार, लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- इजरायल के एक गांव में हमास आतंकियों ने किया नरसंहार, 40 बच्चों को मार डाला, सिर धड़ से किया अलग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+