पीएम मोदी एक और दौरे पर, पांच दिन, पांच देश और 10 खास बातें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। उनके इस दौरे में उनका पहला पड़ाव होगा अफगानिस्तान और इसी दौरे में उनके कार्यकाल की चौथी अमेरिका यात्रा भी शामिल है। पीएम मोदी अपने इस दौरे में स्विटजरलैंड और मैक्सिको भी जाएंगे।
पढ़ें-आतंकियों का पता लगाने में अमेरिका करेगा भारत की मदद
जानिए पीएम मोदी का सारा शेड्यूल और इन पांच देशों के दौरे से जुड़ी 10 खास बातों पर एक डालिए एक नजर..
- पीएम मोदी का पहले अफगानिस्तान जाएंगे। यहां पर वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के साथ मिलकर 'फ्रेंडशिप डैम' का उदघाटन करेंगे जिसे भारत की मदद से बनाया गया है।
- यह बांध वर्ष 1976 में सबसे पहले हरी नदी पर बना था और इसका नाम सलमा डैम था। लेकिन अफगानिस्तान में युद्ध के हालातों की वजह से इसे काफी नुकसान हुआ।
- पिछले वर्ष 25 दिसंबर को जब पीएम मोदी अपनी पहली अफगानिस्तान यात्रा पर गए थे तो उन्होंने उस समय वहां की संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। इसे भी भारत की मदद से निर्मित किया गया था।
- यहां से पीएम मोदी शनिवार शाम कतर के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी यहां पर रविवार को बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे और साथ ही उनकी मुलाकात कतर के एमीर से भी होगी।
- कतर भारत के लिए उभरता हुआ पर्यटन केंद्र है जहां से वर्ष 2015 में करीब 6,300 टूरिस्ट्स भारत आए थे। इसके अलावा कतर मेडिकल टूरिज्म के लिहाज से भी भारत के लिए काफी अहम है।
- रविवार की शाम पीएम मोदी एक दिन के दौरे पर स्विटजरलैंड रवाना हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी यहां पर स्विस प्रेसीडेंट जोहानन स्नाइडर-अम्मानन के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय और दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
- पीएम मोदी यहां से सोमवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। यहां पर उनकी मुलाकात राष्ट्रपति बराक ओबामा से होगी। मंगलवार को दोनों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। इसी दिन राष्ट्रपति ओबामा, पीएम मोदी के लिए लंच भी आयोजित करेंगे।
- मई 2014 में जब से मोदी ने पीएम पद संभाला है तब से दोनों के बीच यह सांतवीं मुलाकात होगी। ओबामा का कार्यकाल जनवरी 2017 में खत्म हो रहा है।
- आठ जून को पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के एक ज्वाइंट सेशन को संबोधित कर सकते हैं। यह किसी भी विदेशी नेता के लिए एक सम्मान की बात है। इसी दौरान पीएम मोदी अमेरिकी-भारतीयों और एनआरआईज से मुलाकात भी करेंगे।
- इसी दिन पीएम मोदी मैक्सिको के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां पर वह मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पेना नियेतो से मुलाकात करने वाले हैं। नौ जून को पीएम मोदी अपने पांच देशों की यात्रा समाप्त करके भारत लौट आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications