दीवाली पर बाढ़ पीड़ितों के साथ श्रीनगर में रहेंगे पीएम
नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ रहने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने यह फैसला बाढ़ से पीड़ितों के दुख को बांटने के लिए लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट करके यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके बाढ़ पीड़ितो के दुख को कम करने की बात कही। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के चलते कई हजारों घर उजड़ गये है। जिसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने दीवाली के जश्न से दूर बाढ़ पीड़ितो के साथ दीवाली का दिन गुजारने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने स्वयं बाढ़ पीड़ित इलाकों का हवाई दौरा किया था साथ हर संभव मदद का राज्य सरकार का आश्वासन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications