पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट करके पूछा क्या आपने सूर्य नमस्कार किया?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह योग का नया वीडियो ट्वीट करके साझा किया है। पीएम मोदी ने सूर्य नमस्कार का वीडियो साझा करते हुए इसके तमाम फायदों को गिनाया है। वीडियो में अलग-अलग मुद्रा में सूर्य नमस्कार को दिखाया गया है। बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी पिछले कुछ दिन से लगातार योग की अलग-अलग मुद्राओं का वीडियो साझा कर रहे हैं। सूर्य नमस्कार का वीडियो भी इसी कड़ी में पीएम मोदी ने ट्विटर पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि क्या आपने सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। इस वीडियो को जरूर देखें और जाने कि हर रोज योग करने से आपको क्या लाभ होता है। वीडियो में दर्शाया गया है कि आखिर कैसे सूर्य नमस्कार से हर रोज स्वस्थ्य रहा जा सकता है। यह ना सिर्फ शरीर को स्वस्थ्य रखता है बल्कि व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक स्वस्थता भी लाता है। वीडियो में बताया गया है कि कैसे सांस को रोककर इस योग को किया जाता है।
वीडियो में पीएम मोदी को एनिमेटेड फॉर्म में योग करते हुए दिखाया गया है। पिछले वर्ष भी पीएम मोदी ने अलग-अलग आसन का वीडियो साझा किया था। इस वर्ष भी पीएम मोदी 5 जून से योग के अलग-अलग आसन के वीडियो को साझा कर रहे हैं। अभी तक पीएम मोदी ने कुल 10 वीडियो साझा किए हैं। 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने की दिशा में काफी प्रयास किया था, जिसके बाद यूएन जनरल असेंबली ने योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग योग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications