PM Selfie Booths: पीएम सेल्फी बूथ पर भड़का विपक्ष, ओवैसी के बाद कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- पैसे की बर्बादी
PM Modi Selfie Booths: रेलवे स्टेशनों पर पीएम मोदी सेल्फी बूथ के खर्च को लेकर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिले जवाब के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, एक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की छवि वाले प्रत्येक स्थायी 3डी सेल्फी बूथ पर 6.25 लाख रुपये खर्च करने की सूचना दी है। आरटीआई में बताया गया है कि एक अस्थायी सेल्फी बूथ स्थापित करने की लागत 1.25 लाख रुपये है। जिसके बाद कांग्रेस ने पीएम सेल्फी बूथों पर खर्च ( PM Selfie Booth Expenses) को करदाताओं के पैसे की बेशर्म बर्बादी बताया है।
इस आरटीआई के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। जनसूचना की एक कॉपी शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने (Mallikarjun Kharge) ने इसे "करदाताओं के पैसे की बर्बादी" बताया है। वहीं इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी पीएम मोदी के सेल्फी बूथ स्थापित करने के फैसले पर आपत्ति जताई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेलवे की आरटीआई के जवाब में उपलब्ध कराई कॉपी शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रत्येक 3डी सेल्फी बूथ पर 6.25 लाख रुपये खर्च किए हैं।
एक्स पर आरटीआई का जवाब साझा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मोदी सरकार द्वारा आत्म-मुग्ध प्रचार की कोई सीमा नहीं है! रेलवे स्टेशनों पर मोदी जी के 3डी सेल्फी पॉइंट स्थापित करके करदाताओं के पैसे की पूरी तरह से बर्बादी।"
वहीं मजलिस चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मोदी सरकार ऐसे सेल्फी बूथ कई रेल स्टेशनों पर लगवा रही है। एक पुतले की कीमत 1.25 लाख से 6.25 लाख रुपए तक है। भारत सरकार की तिजोरियों में इतना धन नहीं की जिससे राजा जी नरेंद्र भाई के सारे ख्वाहिशात पूरे हो सकें। न सेल्फी के आगे देश का गरीब क्या चीज है? देश की सारी संपत्ति मोदी जी के लिए रेवड़ी है। एनजॉय!"












Click it and Unblock the Notifications