ओबामा के बाद फेसबुक पर मोदी बने विश्व के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता

नई दिल्ली। सबको मालूम है कि हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं इसलिए युवाओं की ओर से वो खासा पसंद भी किये जाते हैं। इसलिए ही शायद सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फालोअर्स में चौतरफा इजाफा हुआ है जिसके कारण मोदी दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हो गए हैं।

मोदी के फालोअर्स फेसबुक पर पिछले पांच महीने में 70 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर 80 लाख से ज्यादा फालोअर्स हो गये हैं। जिसके कारण फेसबुक पर मोदी के फालोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ से अधिक हो गई है। अब मोदी से आगे केवल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं जिनके फालोअर्स की संख्या फेसबुक पर 2.5 करोड़ से ज्यादा है जबकि ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में मोदी का तीसरा स्थान है, यहां उनसे आगे ओबामा और पोप फ्रांसिस हैं।

मोदी फेसबुक और ट्विटर पर अपने से जुड़ी लगभग हर बातें शेयर करते हैं। मोदी ने हमेशा अपने भाषणों में कहा है कि अगर समय के साथ चलना है तो आपको तकनीकियों की मदद लेनी पड़ेगी। मोदी ही देश के पहले पीएम हैं जो खुलकर फेसबुक और ट्विटर पर अपनी बातें रखते हैं और इन्हीं बातों ने उन्हें पीएम बनने में मदद की है।

इस बात की जानकारी ट्विटर ने ही दी है और साथ ही कहा है कि मोदी अकेले ऐसे पीएम हैं जो अपने टूर पर ट्विटर मिरर साथ लेकर जाते हैं और मोदी ने ही अपने ऑस्ट्रेलिया टूर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट के साथ टूल का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया था जो कि समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली उनकी बात का सीधे तौर पर समर्थन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+