अगर राजनीति गंदी होती तो महात्मा गांधी यहां पैर नहीं रखते: मोदी
नई दिल्ली। शनिवार को भारत के जुझारू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की, जिसके जरिये उन्होंने लोगों से खासकर युवाओं से फेसबुक व गूगल प्लस के जरिए उनसे जुड़ने की अपील की।
मजबूत, गौरवशाली और विस्तृत भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर शुरू किए गए अभियान के मुताबिक, "देश की जनता देश को नई ऊंचाई तक ले जा सकती है और इसे विश्व का अग्रणी देश बना सकती है, लोगों विशेषकर युवाओं को अपना समय, कौशल और ऊर्जा देश के लिए देना चाहिए।"
अगर राजनीति गंदी होती तो महात्मा गांधी यहां पैर नहीं रखते
मोदी ने कहा कि आजकल आम लोगों के दिमाग में यह बात घूमती है कि राजनीति बहुत गंदी है तो उनलोगों के लिए मैं बस यही कहना चाहता हूं कि राजनीति गंदी नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो गांधी कभी भी इसका हिस्सा नहीं बनते। वो देश के बापू हैं और बापू कभी गलत नहीं होते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जिस प्रकार देश में विविधता है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक विविधता वाली पार्टी के रूप में उभरना चाहिए। वर्ष 2014 के आम चुनावों में जोरदार जीत के बाद भाजपा के पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर मोदी ने कहा, "भाजपा को एक विविधता वाली पार्टी के रूप में सामने आना चाहिए। समाज के हर स्तर के लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि इस फूल के गुलदस्ते में उनका भी एक प्रतिनिधि है।"













Click it and Unblock the Notifications