'फिल्म बनने से पहले महात्मा गांधी को कोई नहीं जानता था', पीएम मोदी के बयान पर बढ़ा विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान महात्मा गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि रिचर्ड एटनबरो की फिल्म से पहले महात्मा गांधी को दुनिया नहीं जानती थी।

पीएम मोदी के इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी को जानने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री को फिल्म देखने की जरूरत है।

pm

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई नहीं जानता था महात्मा गांधी को, पहली बार जब फिल्म बनी तो दुनिया में उनको लेकर उत्सुकता बढ़ी। महात्मा गांधी इस दुनिया में महान आत्मा थे।

इन 75 वर्षों में क्या यह हमारी जिम्मेदारी नहीं थी कि दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में बताएं। कोई उनके बारे में नहीं जानता था। मुझे माफ करिए लेकिन महात्मा गांधी को लेकर लोगों में पहली बार उत्सुकता उस वक्त बढ़ी जब उनके ऊपर फिल्म गांधी बनी। यह हमने नहीं किया।

वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ एंटायर पॉलिटिकल साइंस के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिए फिल्म देखने की जरूरत रही होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को महात्मा गांधी से पहले किंग मार्टिन लूथर, नेल्सन मंडेला के बारे में जानकारी थी। अगर दुनिया को किंग मार्टिन लूथर, नेल्सन मंडेला को जानती थी तो महात्मा गांधी उनसे कम नहीं थे, आपको यह स्वीकार करना होगा।

मैं दुनिया घूमने के बाद आपसे यह कह रहा हूं। अटलांटा में मार्टिल लूथर किंग जूनियर मेमोरियल है, जहां पर महात्मा गांधी की भी मूर्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+