Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM मोदी ने कहा- राष्ट्रपति शी ने मुझे बताया उन्होंने देखी है 'दंगल' फिल्म

दादरी। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पहलवान बबीता फोगाट के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने रैली के दौरान खुलासा किया कि, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी आमिर खान की फिल्म दंगल देखी है। यह बात खुद उन्हें चीन के राष्ट्रपति ने बताई। बता दें कि, फिल्म 'दंगल' पहलवान बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट पर आधारित है।

pm modi says Chinese President Xi Jinping has seen Dangal in Dadri Babita Phogat

हरियाणा के चरखी दादरी में एक रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मामल्लापुरम में हाल में जब उनकी और शी की मुलाकात हुई थी, तब उन्हें यह पता चला था। प्रधानमंत्री ने कहा, एक अनौपचारिक मुलाकात में, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने मुझे बताया कि उन्होंने दंगल फिल्म देखी है और यह जान कर मुझे गर्व की अनुभूति हुई। मोदी ने हरियाणवी में कहा, म्हारी छोरी छोरों से कम है के?

पीएम मोदी ने कहा कि, यह आवाज हरियाणा के गांवों से निकली है। ऐसी आवाज जब आंदोलन बनती है तब दुनिया कहने को मजबूर होती है कि हिंदुस्तान की बेटियां धाकड़ है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की इस भावना को हमें आगे लेकर जाना है। हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवा रही हैं। इस बार हमारे लिए दो दिवाली आई हैं। एक कमल वाली तो दूसरी दिए वाली दीवाली। यह दिवाली हमारी बेटियों के नाम होनी चाहिए।

पीएम मोदी के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बबीता फोगट ने कहा कि पीएम द्वारा की गई सरहाना के लिए धन्यवाद ... उन्होंने फिल्म 'दंगल' की भी सराहना की। मुझे यकीन है कि मैं यहां से बड़ी जीत हासिल करूंगा। फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर फोगाट और उनकी बेटियों गीता, बबीता फोगाट के संघर्षों पर आधारित है। इस फिल्म में कुश्ती व 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' अभियान को प्रोत्साहित किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+