आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पीएम मोदी ने पाक को क्या दिया संदेश
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद के उन आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ी एफआईआर की कॉपी मांगी है जो पठानकोट आतंकी हमले में शामिल थे। पाकिस्तान के साथ होने वाली बातचीत अब आगे बढ़ गई है और ऐसे में भारत भी आतंकी हमले की जांच में सारे कदम काफी सोच-समझकर उठा रहा है।

खबरें हैं कि प्रधा नमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस, पीएमओ की ओर से पाकिस्तान को एक साफ संदेश दिया गया है। जैश के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पीएमओ ने पाक को संदेश दिया है, 'हमें आप पर भरोसा है लेकिन हम भी इसकी जांच करेंगे।'
पाक का दावा है कि उसने पठानकोट स्थित एयरफोर्स के बेस पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हालांकि भारत की ओर से अभी जल्दबाजी में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे कार्रवाई पर सवालिया निशाना लगाया जा सके।
आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत का भविष्य पाक की ओर से आतंकियों के खिलाफ जारी कार्रवाई पर निर्भर करेगा। सूत्रों की मानें तो पाक की ओर से जो भी कार्रवाई की गई है, उस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पाक चाहता है कि भारत में एक जांच टीम भेजी जाए और भारत को इस बात से कोई ऐतराज नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जांच में समय लगता है लेकिन भारत इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा। एनएसए अजित डोवाल इस दौरान पाक के एनएसए के संपर्क में रहेंगे।
भारत ने भी पाक से दस्तावेजी सुबूत मांगे हैं जिनसे साफ हो सके कि पाक की ओर से पठानकोट आतंकी हमले की कार्रवाई सही दिशा में बढ़ रही है। भारत इस बात को सुनिश्चित कर देना चाहता है कि पाक फिर से 26/11 की तरह टाल-मटोल न करे।












Click it and Unblock the Notifications