रोजगार मेला: 10 लाख नौकरियों के वादे पर बोले PM मोदी, महाराष्ट्र में युवाओं को दिए जा रहे हैं नियुक्ति पत्र
रोजगार मेला: 10 लाख नौकरियों के वादे पर बोले PM मोदी, महाराष्ट्र में युवाओं को दिए जा रहे हैं नियुक्ति पत्र
PM Narendra Modi addresses Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से महाराष्ट्र रोजगार मेले को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में आज कई युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने उन सभी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ''मैंने धनतेरस पर केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख रोजगार देने के अभियान का जिक्र किया था। उस समय मैंने कहा था कि आने वाले दिनों में कई राज्य सरकारें रोजगार मेला आयोजित करेंगी। महाराष्ट्र में आज कई युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''सरकार स्टार्टअप्स, एमएसएमई को हर संभव आर्थिक सहायता दे रही है। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को समान रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में, गांवों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 8 करोड़ महिलाओं को 5.5 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।''
पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा,''इतने कम समय में रोजगार मेला के आयोजन से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र में इस तरह के रोजगार मेलों का और विस्तार किया जाएगा।'' पीएम मोदी ने कहा है कि महाराष्ट्र के गृह विभाग और राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में हजारों नियुक्तियां आने वाले दिनों में होंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है, जिसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी। पीएम मोदी ने कहा, बदलते समय में नौकरियों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, सरकार भी लगातार अलग-अलग तरह की नौकरियों के अवसर पैदा कर रही है। मुद्रा योजना युवाओं को कोलैटरल फ्री लोन दे रही है, जिसमें से 20 लाख करोड़ रुपये का लोन पहले ही दिया जा चुका है। इसी तरह स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई सेक्टर को भी बड़े पैमाने पर सपोर्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे महाराष्ट्र के युवाओं को फायदा हुआ है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर केंद्रीय स्तर पर रोजगार मेला की अवधारणा की शुरुआत की थी। यह केंद्र सरकार के स्तर पर 10 लाख नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत है। तब से पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात और जम्मू-कश्मीर सरकारों के रोजगार मेलों को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications