Chand Mera Dil Trailer Out: 'चांद मेरा दिल' का रोमांटिक ट्रेलर रिलीज, प्यार और दर्द से जूझती कहानी

Chand Mera Dil Trailer Out: बॉलीवुड में एक बार फिर इमोशनल लव स्टोरी का दौर लौटता नजर आ रहा है। 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले ही ट्रेलर से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं बल्कि रिश्तों की जटिलताओं, इमोशनल टच और अधूरे प्यार की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 11 मई 2026 (सोमवार) को रिलीज कर दिया गया है।

Chand Mera Dil

ट्रेलर में दिखी प्यार और दर्द की गहरी झलक

-करीब तीन मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत बेहद भावुक अंदाज में होती है। लक्ष्य लालवानी का किरदार बार-बार माफी मांगता नजर आता है जबकि अनन्या पांडे उससे दूर जाने की कोशिश करती दिखती हैं। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां दोनों के बीच गहरा प्यार और खूबसूरत पल दिखाई देते हैं।

-ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ दर्द और बिछड़ने का एहसास भी साफ नजर आता है। यही इमोशनल बैलेंस इसे एक अलग पहचान देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्यार में छोटी गलतियां रिश्तों को पूरी तरह बदल सकती हैं।

Drishyam 3 Teaser Out: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, क्या अब खुल जाएगा 13 साल पुराना राज?
Drishyam 3 Teaser Out: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, क्या अब खुल जाएगा 13 साल पुराना राज?

अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण

-निर्देशक विवेक सोनी की इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खींच रही है। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों में भावनाओं की गहराई को बेहद सहज तरीके से पेश किया है।

-ट्रेलर का एक डायलॉग खासतौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां अनन्या का किरदार कहता है- 'प्यार बहुत है लेकिन इज्जत उससे भी ज्यादा जरूरी है'। सोशल मीडिया पर डायलॉग तेजी से वायरल हो रहा है।

'सैयारा' से हो रही फिल्म की तुलना

-'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई यूजर्स इसकी तुलना अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में वही इमोशनल इंटेंसिटी और ट्रैजिक रोमांस वाला एहसास देखने को मिल रहा है, जिसने 'सैयारा' मूवी को खास बनाया था।

-वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म चां मेरा दिल एक ज्यादा मैच्योर और भावनात्मक प्रेम कहानी को दिखाती है। खासकर ट्रेलर में मौजूद डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों को काफी प्रभावित किया है।

'लेजेंड्री लव स्टोरीज की एंडिंग ट्रैजिक होती है'

-ट्रेलर का एक और डायलॉग दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जब अनन्या पांडे का किरदार कहता है- 'हमारी लव स्टोरी तो लेजेंड्री बन गई', तो जवाब में लक्ष्य लालवानी कहते हैं- 'लेजेंड्री लव स्टोरीज की एंडिंग ही ट्रैजिक होती है'।

-ये डायलॉग फिल्म के दर्दभरे और इमोशनल टोन को और मजबूत बनाता है। ट्रेलर देखकर साफ महसूस होता है कि फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि रिश्तों की भावनात्मक जंग को भी दिखाने वाली है।
सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की हो रही जमकर तारीफ

अनन्या पांडे की एक्टिंग की जमकर हो रही तारीफ

-ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि वह हर फिल्म के साथ पहले से ज्यादा बेहतर होती जा रही हैं। वहीं लक्ष्य लालवानी की स्क्रीन प्रेजेंस और आवाज को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

-दर्शकों को फिल्म के संवाद और इमोशनल ट्रीटमेंट काफी प्रभावित कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज के कुछ ही समय में इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

कब रिलीज होगी फिल्म 'चांद मेरा दिल'?

फिल्म 'चांद मेरा दिल' को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करणजौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म आगामी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़ और एल्विस जोस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+