आखिर कितना सोते हैं प्रधानमंत्री, शाम 6 बजे बाद नहीं खाते खाना, PM ने सांसदों के साथ दिल खोलकर की बात
बजट सत्र खत्म होने के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ सांसदों के साथ सरप्राइज लंच किया। इन सांसदों को यकीन नहीं हो रहा था कि अचानक कैसे पीएम मोदी उनके साथ लंच कर रहे हैं।
केंद्री मंत्री एल मुरुगन ने 8 सांसदों के लिए इसे बेहद खास अवसर बताते हुए कहा इन सांसदों ने संसद की कैंटीन में पीएम मोदी के साथ लंच किया, उनके साथ खिचड़ी, पनीर, दाल, तिल, रागी और मिठाइयों का स्वाद चखा। अहम बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस लंच का बिल दिया।

पीएम मोदी के साथ लंच में बीजेडी नेता सस्मित पात्रा, आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन, टीडीपी नेता राम मोहन नायडू, बसपा नेतरिंग रितेश पांडे, भाजपा नेता हिना गावित, एस फैंगनॉन कोन्याक, जमयांग सेरिंग नाम्याल के साथ एल मुरुगन भी शामिल हुए।
इस लंच के बारे में एल मुरुगन ने बताया कि हर कोई आश्चर्यचकित था, लेकिन इसके साथ वो खुश भी थे। पीएम मोदी ने लंच के दौरान अपने डेली रूटीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो क्या एक्सरसाइज करते हैं, अपनी विदेश यात्रा के बारे में भी बात की, कराची में भी अपनी यात्रा को लेकर भी उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
पीएम मोदी ने हमारे साथ 45 मिनट बिताया। हमने उनसे कई प्रेरणात्मक बातें सीखी। पीएम ने कहा कि वो साढ़े तीन घंटे सोते हैं और शाम को 6 बजे के बाद खाते नहीं हैं। पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए भाजपा सांसद हिना गावित ने कहा कि जब मैं वहां पहुंची, वहां पहले से ही कुछ दलों के सांसद मौजूद थे।
हम पीएम से मिले, उन्होंने मुस्कुराहट के साथ हमारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वो हमे कहीं और ले जा रहे थे। हम उनके साथ गए, वो हमे सांसदों की कैंटीन में ले गए। जब हम वहां पहुंचे, वहां पहले से ही कुछ सांसद खाना खा रहे थे, वो पीएम को वहां देखकर दंग रह गए।
वहां पीएम ने हमे बताया कि उन्होंने हमे लंच पर बुलाया है। यह हमारे लिए आश्चर्यचकित करने वाला था, लेकिन कभी नहीं भूलने वाला अनुभव था। यह ऐसा अनुभव था जिसे हमे कभी नहीं भूलेंगे।
Enjoyed a sumptuous lunch, made even better thanks to the company of Parliamentary colleagues from various parties and different parts of India. pic.twitter.com/6MWTOCDnPJ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
(वीडियो सोर्स: PMO) pic.twitter.com/Hv5rbh7I7D












Click it and Unblock the Notifications