पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदला, लोगों ने पूछा- आपके नाम पर स्टेडियम किस खुशी में?

पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदला, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- आपके नाम पर स्टेडियम किस खुशी में?

नई दिल्ली, 6 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। पीएम ने इसे मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने लिखा- देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

Recommended Video

    Rajiv Gandhi Khel Ratna Award का नाम बदला, Social Media पर Modi Stadium पर उठे सवाल |वनइंडिया हिंदी
    undefined

    पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद ये सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। कई लोगों ने इसकी तारीफ की तो कई ने इसे प्रचार पाने का तरीका बताया है। पीएम के इस फैसले के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा सवाल गुजरात के स्टेडियम को लेकर किए हैं, जिसका नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया है कि राजीव गांधी के नाम पर तो खेल अवार्ड बदल दिया गया लेकिन आपने (पीएम) और अरुण जेटली ने किस खेल में मेडल जीते थे, जो आपके नाम पर स्टेडियम हो। सोशल मीडिया पर इसको लेकर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

    पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी नाम बदलने की खराब परंपरा को बढ़ा रहे हैं। बंसल कहते हैं नरेंद्र मोदी हर चीज का सिर्फ क्रेडिट लेना जानते हैं। कई दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी ऐसा ही कहा है। लेखक अशोक पांडे ने कहा कि ये स्वस्थ्य चीज नहीं है, ध्यानचंद जी के नाम पर कोई योजना शुरू हो सकती थी।

    f

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+