लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी राहुल के गढ़ अमेठी नहीं जाएंगे, दौरा हुआ रद्द
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को एक बाजेपी नेता ने बताया था कि पीएम मोदी के 27 फरवरी को मुंशीगंज में आयुध कारखाने का दौरा करने की संभावना है और इसके बाद वो एक जनता को संबोधित करेंगे। अमेठी के जिलाधिकारी (डीएम) आरएम मिश्रा के मुताबिक उनका प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी का अमेठी दौरा इसलिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा था कि क्योंकि ये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसी खबरें थी कि पीएम मोदी की रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।

स्मृति ईरानी ने 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वो इस सीट से हार गई थी। उनके अलावा कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था।गौरतलब है कि मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। वहीं अमित शाह ने पिछले साल अमेठी में रैली की थी। बीजेपी 2019 के चुनाव में अमेठी और रायबरेली सीटों पर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। ऐसी खबरें थीं कि पीएम मोदी अपने अमेठी के दौरे में हिंदुस्तान एयरनोटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर लगातार पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। उनका पीएम मोदी पर आरोप है कि उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए एचएएल को डील से बाहर कर दिया और बिना अनुभव वाली रिलायंस डिफेंस को डील दिलाई। इतना ही नहीं वो राफेल की कीमतों को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में वो इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications