PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को पत्र, पढ़िए पीएम ने क्या लिखा?

PM Modi: दिल्ली और ढाका के बीच तनावपूर्ण संबंध की स्थिति बनी हुई है इसी बीच पीएम मोदी ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता दिवस पर शेख हसीना के मुख्य सलाहकार रहे मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखा है।

पीएम ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के अध्यक्ष को उनके देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में दोनों देशों के आपसी संबंधो पर जोर देते हुए शांति की ओर इशारा किया।

pm-modi

PM Modi ने कहा, 'हम शांति के लिए प्रतिबद्ध'

नरेंद्र मोदी ने पत्र में आपसी संबंधों की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए लिखा, "महामहिम, मैं बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको तथा बांग्लादेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह दिन हमारे साझा इतिहास तथा बलिदानों का प्रमाण है, जिसने हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखी है। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की भावना हमारे संबंधों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश बनी हुई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में फली-फूली है, तथा हमारे लोगों को ठोस लाभ पहुंचा रही है। "

पीएम ने इस पत्र में कहा कि हम शांति,स्थिरता तथा समृद्धि के लिए अपनी साझा आकांक्षाओं से प्रेरित होकर तथा एक-दूसरे के हितों, चिंताओं के प्रति पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृपया महामहिम, मेरे सर्वोच्च विचार के आश्वासनों को स्वीकार करें।

PM Modi: भारत-बांग्लादेश के संबंध तनावपूर्ण

बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला है। भारत की सहयोगी रही शेख हसीना की सरकार को देशव्यापी आंदोलन का सामना करना पड़ा और पूर्व प्रधानमंत्री को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद बनी अंतरिम सरकार का नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस कर रहे हैं।

वहीं अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को ध्यान में रखते हुए भारत ने बांग्लादेश के साथ अपनी चिंताएं साझा की हैं। हालांकि,ढाका ने कहा है किए हमले सांप्रदायिक नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित हैं। ऐसे में मोदी का ये पत्र कई कूटनीतिक इशारे कर रहा है। इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस मामले पर कहा है कि केंद्र विभिन्न स्तरों पर अंतरिम सरकार के साथ बातचीत कर रहा है और इस तरह के मुद्दों को उठाता रहेगा।

PM Modi News: धार्मिक स्थानों पर हमले पर जताई थी चिंता

दिसंबर 2024 में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश का दौरा किया और अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर नई दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराया। बांग्लादेशी विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ बैठक में श्री मिस्री ने कहा कि धार्मिक संस्थानों और पूजा स्थलों पर हमले खेदजनक हैं।

बता दें कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध 1971 में पाकिस्तान से आजादी में दिए गए समर्थन पर आधारित है। ढाका भू-राजनीतिक स्तर पर भी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के बीच गहरे व्यापारिक संबंध भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+