PM Modi ने लाल किले से RSS की तारीफ कर विपक्षियों की बोलती कर दी बंद, संघ-बीजेपी के मतभेदों पर भी लगाया विराम!

PM Modi Praises RSS: लाल किले से दिए अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने आरएसएस (RSS) की भी तारीफ की है। पीएम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि संघ पिछले एक शताब्दी से मां भारती की सेवा में जुटा है।

लाल किले से दिए देश के नाम दिए संबोधन में संघ की तारीफ कर पीएम ने एक तीर से कई निशाने साधे है। विरोधियों के साथ ही मीडिया में संघ और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान और पीएम मोदी के संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मतभेदों की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

PM Modi Praises RSS

'RSS 100 सालों से राष्ट्र निर्माण में जुटा'

पीएम मोदी ने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि आज से 100 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जन्म हुआ। पिछले 100 साल से यह संगठन राष्ट्र सेवा कर रहा है और यह एक ही बहुत ही गौरवपूर्ण स्वर्णिम पृष्ठ है। उन्होंने संघ के समाजसेवी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एक शताब्दी से स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के संकल्प में निस्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं।

PM Modi ने संघ की तारीफों के बांधे पुल, बताया महान संस्था

संघ की तारीफ करते हुए कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'संघ व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को लेकर पिछले 100 सालों से मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर चल रहा है। स्वयंसेवकों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सेवा, समर्पण, संगठन और अप्रतिम अनुशासन जिसकी पहचान रही है, ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक प्रकार से दुनिया का सबसे बड़ा NGO है। उनके इस समर्पण भाव पर देश गर्व करता है।'

यह भी पढ़ें: Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का 'GST मास्टरस्ट्रोक’, क्या सस्ते सामान से NDA की जीत पक्की?

RSS की तारीफ कर पीएम मोदी ने एक तीर से साधे कई निशान

⦁ बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संघ और पार्टी के बीच मतभेद के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे वक्त में देश के नाम दिए संबोधन में संघ की तारीफ कर पीएम ने विरोधियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बड़ा संदेश दिया है। पीएम ने आरएसएस के अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की तारीफ कर स्पष्ट कर दिया है कि उनके मन में इस संस्था के लिए आदर है।

⦁ पिछले कुछ समय से ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत के बीच अनबन चल रही है। हालांकि, पिछले दिनों पीएम ने संघ मुख्यालय का दौरा किया था। देश के नाम दिए संबोधन में आरएसएस को विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ बताकर पीएम ने साफ संदेश दे दिया है कि न तो बीजेपी और न ही उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आरएसएस से दूरी दिखानी है।

यह भी पढ़ें: Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी ने दिए NRC के संकेत, SIR को लेकर जारी बवाल पर क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+