Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी ने दिए NRC के संकेत, SIR को लेकर जारी बवाल पर क्या कहा?
Independence day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डेमोग्राफी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में षड्यंत्र के तहत डेमोग्राफी बदली जा रही है, घुसपैठिए नौजवानों की रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं और बहनों-बेटियों को निशाना बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने 'हाई पावर डेमोग्राफी मिशन' की घोषणा की और बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण को अप्रत्यक्ष रूस से जायज ठहराते हुए पूरे देश में NRC लागू करने का संकेत भी दिया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, 'षड्यंत्र के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। यह घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं, घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं होगा। यह घुसपैठिए आदिवासियों को भ्रमित करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, यह देश सहन नहीं करेगा।
जब सीमावर्ती क्षेत्र में डेमोग्राफी में परिवर्तन होता है, तब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट पैदा होता है, देश की एकता और प्रगति के लिए संकट पैदा होता और कोई देश अपना देश घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता है...हमने एक 'हाई पावर डेमोग्राफी मिशन' शुरु करने का निर्णय किया है।'
ये भी पढ़ें Independence Day: लाल किले से PM मोदी का ट्रंप को करारा जवाब, 'किसानों के हितों पर नहीं होगा समझौता'
SIR पर बवाल के बीच पीएम का बयान बेहद अहम
बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद तेज़ हो गया है। विपक्षी दल, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकालने वाले हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले से डेमोग्राफी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिया गया बयान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम ने डेमोग्राफी में बदलाव, घुसपैठ और आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और 'हाई पावर डेमोग्राफी मिशन' की घोषणा की, जिससे पूरे देश में NRC के इशारे को भी बल मिला। SIR पर पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, हालांकि, माना जा रहा है कि, पीएम ने घुसपैठिए की चर्चा कर SIR को लेकर भी अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दे दिया।
देश ने मान लिया था कि गरीबी हट नहीं सकती है- PM
पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि, गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं, लाल किले से भी सुने हैं। देश सुन-सुन कर थक गया था। देश ने मान लिया था कि गरीबी हट नहीं सकती है। लेकिन जब हम योजनाओं को गरीब के घर तक लेकर जाते हैं तब मेरे देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी को परास्त कर गरीबी से बाहर निकल कर नया इतिहास बनाते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications