पीएम मोदी ने BJP-NDA उम्मीदवारों को भेजा पर्सनल लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी के मौके पर भाजपा और एनडीए के सभी उम्मीदवारों को पत्र लिखकर भेजा है। जो उम्मीदवार इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं और वो पहले चरण के मतदान में दावेदार हैं, उन्हें पीएम मोदी ने पत्र लिखा है।

दरअसल भाजपा हर संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी का संदेश पहुंचाने का अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों को पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने इस पत्र के जरिए क्षेत्रीय भाषा पर भी विशेष ध्यान दिया है।

pm

पीएम मोदी ने इस पत्र में उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है। देशभर के परिवार खासकर बुजुर्ग उस दौर को नहीं भूले हैं जो उन्होंने 5-6 दशक कांग्रेस के कार्यकाल में देखा है।

पिछले 10 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया गया है। यह चुनाव हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने के हमारे संकल्प के लिहाज से काफी अहम है।

पीएम मोदी की ओर से पत्र पाकर उम्मीदवार काफी खुश हैं। इन लोगों ने संकल्प लिया है कि वह इस पत्र को अपने संसदीय क्षेत्र के हर वोटर तक पहुंचाएंगे। एक पत्र जिसे पीएम मोदी ने भाजपा उम्मीदवार कुप्पुस्वामी अन्नामलाई को लिखा है जोकि कोएंबटूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

पीएम मोदी ने अन्नामलाई के फैसले का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने पब्लिक सर्विस की सम्मानित नौकरी छोड़ बदलाव के साथ आने का फैसला लिया। तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने अन्नामलाई का शुक्रिया अदा किया है।

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, राम नवमी के पवित्र मौके पर आपको पत्र लिखना मेरे लिए खुशी की बात है। आशा करता हूं कि आपका स्वास्थ्य अच्छा है। मैं आपके फैसले के लिए आपका अभिनंदन करता हूं कि आपने प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी छोड़ बदलाव के लिए राजनीति में आने का फैसला लिया ताकि आप सीधे तौर पर जनसेवा के कार्य से जुड़ सके। आप तमिलनाडु में भाजपा की उपस्थिति को बढ़ाने में काफी अहम रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा पहले चरण में दांव पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+