Video: PM मोदी ने पवन कल्याण के लुक पर ऐसा क्या बोला? जो स्टेज पर खड़े सब लोग हंसने लगे, डिप्टी CM ने अब बताया
PM Modi Pawan Kalyan Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बीच हुई मजेदार बातचीत ने दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह सहित पूरे सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया। पीएम मोदी ने पवन कल्याण के लुक को देखकर कुछ कहा था, जिसके बाद स्टेज पर मौजूद लोग भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।
दरअसल, पीएम मोदी दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने मंच पर पहले से उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसी कड़ी में पीएम मोदी जब जनसेना प्रमुख और आंध्रा के डिप्टी सीएम पवन कल्याण से मिले तो उसने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद सब वहां हंसने लगे, जिसके बाद अब खुद पवन कल्याण ने बताया कि आखिर वहां क्या बात हुई थी?

मीडिया से बात करते हुए पवन कल्याण ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके पहनावे को देखकर मज़ाकिया लहजे में पूछा था कि क्या सब कुछ छोड़कर हिमालय जाने की तैयारी है?"
पीएम मोदी ने किया हल्का-फुल्का मजाक
गुरुवार (20 फरवरी) को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी बातचीत की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनकी पवन कल्याण से हुई बातचीत।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब पवन कल्याण से मीडिया ने पूछा कि पीएम मोदी से उनकी क्या बातचीत हुई, तो उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री हमेशा मेरे साथ मजाक करते हैं। आज उन्होंने मेरे कपड़ों को देखकर पूछा कि क्या मैं सबकुछ छोड़कर हिमालय जा रहा हूं।"
इसके जवाब में पवन कल्याण ने हंसते हुए कहा, "अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। हिमालय इंतजार कर सकता है।"
आध्यात्मिक जीवन जीते हैं पवन कल्याण
साउथ सुपरस्टार से राजेता बने पवन कल्याण अपने सादे सूती कपड़ों और आध्यात्मिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों की तीर्थयात्रा की थी और प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान भी किया था। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा के कारण पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह सवाल किया।
स्टेज से वायरल हुआ पीएम मोदी-पवन कल्याण का Video
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और पवन कल्याण की बातचीत से माहौल हल्का-फुल्का हो गया। दोनों नेताओं के बीच की यह मजेदार चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
दिल्ली को मिली नई मुख्यमंत्री
इस समारोह के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications