आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, महिला स्वयं सहायता समूहों से की बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और देश भर की महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया।
नई दिल्ली, 12 अगस्त। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत पदोन्नत महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। मध्य प्रदेश की एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंपा सिंह से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यदि नारीशक्ति ठान ले और उसके कार्यों की सराहना की जाए तो वह कोई भी बदलाव ला सकती है।

पीएम ने कहा, 'जब एक महिला सशक्त होती है, तो न केवल एक परिवार सशक्त होता है, बल्कि समाज और देश का भी विकास होता है।' उन्होंने चम्पा सिंह को ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के लिए ऑनलाइन अभियान चलाने का भी सुझाव दिया। कार्यक्रम के दौरान देश भर से महिला स्वयं सहायता सदस्यों की सफलता की कहानियों का संकलन, कृषि आजीविका के सार्वभौमिकरण पर एक पुस्तक भी प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने देशभर के 4 लाख से ज्यादा महिला सहायता समूह के लिए 1,625 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें: फिर से अलर्ट होने का वक्त! 24 घंटों में मिले कोरोना के 41195 मरीज और 490 लोगों की मौत
इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में महिला स्वयं सहायता समूहों को अधिक सहायता प्रदान की। हमने महिलाओं के लिए बैंक खाते खोले और एसएचजी को गारंटी के बिना ऋण दिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने खाद्द प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की PMFME(पीएम) पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज) योजना के तहत 7,500 SHG सदस्यों के लिए 25 करोड़ रुपये बीज के लिए और 75 FPO (किसान उत्पादक संगठन) को फंड के रूप में 4.13 करोड़ रुपए जारी करेंगे। पीएमओ के अनुसार, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूहों में संगठित करना और उन्हें अपनी आजीविका में विविधता लाने, आय और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications