'एक भारत-श्रेष्ठ भारत में दिखते हैं शिवाजी महाराज के विचार', राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर बोले PM

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने कहा कि ये दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। आज भी वो हमें प्रेरणा देते हैं।

modi

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को संबोधित किया। उनके मुताबिक शिवाजी महाराजा का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। आज भी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' अभियान में उनके विचारों का प्रतिबिंब दिखता है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में आज का दिन महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, उसमें स्वराज की ललकार और राष्ट्रीयता की जय जयकार समाहित थी।

पीएम ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।

जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने स्वराज का नारा लगाया। शिवाजी एक महान सैनिक होने के साथ-साथ एक महान प्रशासक भी थे। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म किया। वो हमें आज भी प्रेरित करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी ने मजबूत भारत के लिए नौसेना का विस्तार किया था। हमने भी उनसे प्रेरणा ली। इसी के तहत पिछले साल हमने गुलामी के निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी। अब उसकी जगह पर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने वर्ष के बाद भी शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे हैं। इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमने अमृत काल के 25 वर्षों की यात्रा पूरी करनी है। यह यात्रा होगी शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाने की... यह यात्रा होगी स्वराज, सुशासन और आत्म निर्भरता की... यह यात्रा होगी विकसित भारत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+