Pics:खुले में पेशाब करते हुए मोदी के मंत्री की तस्वीरें हुई वायरल
मोदी सरकार के मंत्री खुले में पेशाब करते हुए दिखें। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
नई
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से पीएम की कुर्सी संभाली है वो लगातार स्वच्छता की बात करते आएं हैं। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर उन्होंने देश को साफ-सुधरा बनाने की कोशिश की और लगातार इसके लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन मोदी के मंत्री ही उनके इस अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
खुले में पेशाब करते दिखें मोदी के मंत्री
मोदी सरकार के मंत्री खुले में पेशाब करते हुए दिखें। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो खुले में पेशाब करते हुए दिख रहे हैं।

लाव-लश्कर के साथ खुले में शौच कर रहे थे मंत्री जी
मोदी कैबिनेट के मंत्री राधामोहन सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पूरे लाव-लश्कर के साथ खुले में पेशाब करते दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें ट्वीटर पर खूब ट्वीट हो रही है। तस्वीर में वो एक दीवार पर पेशाब करते नजर आ रहे हैं। हलांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ये तस्वीरें कब और कहां की है?

पीएम के स्वचछता अभियान को धक्का
कृषि मंत्री की तस्वीर वायरल होने के बाद साफ हो गया है कि पीएम मोदी के मंत्री उनके अभियान की धज्जियां उड़ा रहे है। पीएम स्वच्छ भारत का सपना देखऱ रहे हैं। देश के हर गांव में हर घर में शौचालय बनाने की अपील कर रहे है, लेकिन उनके मंत्री खुले में शौच कर लोगों में गलत संदेश दे रहे हैं। राधामोहन सिंह की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
Central Agriculture Minister Radhamohan Singh peeing on a public place. #SwachhBharat #PMO #HMO #BJP resign Radhamohan from cabinet pic.twitter.com/6kdzSWi4Sv
— NIRAJ KUMAR (@NIRAJ_KUMAR_) June 28, 2017












Click it and Unblock the Notifications