Bageshwar Dham: 'आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है', पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से मिले PM मोदी

Dhirendra Shastri ki Shadi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। इसके बाद, पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने शास्त्री की मां से भी मिलने की इच्छा जताई।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुलाकात के दौरान हंसी-मजाक करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है, आप बेटे की शादी करवाना चाहती हैं।" दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री कई बार अपनी मां की शादी को लेकर चिंता जताते हुए कह चुके हैं कि उनकी मां पिछले तीन साल से उनकी शादी को लेकर परेशान हैं।

narendra modi jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं और उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग समाज को बांटने में लगे रहते हैं और विदेशी ताकतें भी इनका समर्थन करके देश और धर्म को कमजोर करने की साजिश रचती हैं।

यह भी पढ़ें Chief Justice of India संजीव खन्ना ने थामा क्रिकेट बैट, लगाया जोरदार शॉट, देखिये VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग हमेशा किसी न किसी रूप में मौजूद रहे हैं। ये लोग हमारे विश्वास, मंदिरों, धर्म और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं। उनका मकसद समाज को बांटना और उसकी एकता को तोड़ना है।" पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह लोग हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं, जो धर्म और संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंडित शास्त्री लंबे समय से देश में एकता का मंत्र फैला रहे हैं और अब वे समाज और मानवता के हित में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना की सराहना की और कहा कि अब यहां श्रद्धालुओं को भजन, प्रसाद के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद भी मिलेगा।

महाकुंभ 2025 पर भी बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ 2025 का भी जिक्र किया और कहा कि यह आयोजन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा, "अब यह आयोजन अपने चरम पर पहुंच चुका है, लाखों लोग वहां पहुंच चुके हैं और त्रिवेणी में डुबकी लगाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस भव्य आयोजन को देखकर हर कोई अभिभूत है।" पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महाकुंभ आने वाली पीढ़ियों के लिए एकता का प्रतीक बनेगा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह भी पढ़ें 'कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं, समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं', PM मोदी ने कसा विपक्षी नेताओं पर तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+