Chief Justice of India संजीव खन्ना ने थामा क्रिकेट बैट, लगाया जोरदार शॉट, देखिये VIDEO

Chief Justice Of India, Justice Sanjiv Khanna : एक तरफ दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांचक मुकाबला चल रहा था, तो उसी समय दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों ने टीम इंडिया के समर्थन में एक अनोखा क्रिकेट मैच खेला। इस मैच में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भी हिस्सा लिया और बल्लेबाजी में हाथ आजमाया।

यह दिलचस्प मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीशों ने अपनी टीम का नेतृत्व किया। यह मैच सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड (SCAORA) द्वारा आयोजित 20 ओवरों की व्हाइट बॉल लिमिटेड क्रिकेट लीग के पहले संस्करण का हिस्सा था।

CJI India jpg

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपनी टीम की कप्तानी की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायधीश शामिल थे। उनके सामने थी SCAORA XI, जिसकी कप्तानी SCAORA के अध्यक्ष विपिन नायर ने की। इस टीम में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता एक गैर-खिलाड़ी भूमिका में मार्गदर्शन करते हुए नजर आए। मैच शाम 4:30 बजे फ्लडलाइट्स के बीच खेला गया, जिसमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कुल 8 टीमों ने लिया हिस्सा

यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि न्यायपालिका और वकालत जगत के बीच सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा का प्रतीक भी था। इस लीग में कुल आठ टीमें शामिल हैं, जिनका स्वामित्व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास है। इन टीमों का नेतृत्व प्रसिद्ध कानूनी विशेषज्ञ जैसे दम शेषाद्रि नायडू, पीबी सुरेश, साजन पूवय्या कर रहे हैं, जो इस बार अपनी कानूनी बहसों की बजाय क्रिकेटिंग रणनीतियों से प्रतिस्पर्धा करेंगे।

मैच का हुआ सीधा प्रसारण

इस ऐतिहासिक आयोजन को और भव्य बनाने के लिए उद्घाटन मैच का सीधा प्रसारण किया गया , जिसके लिए बीसीसीआई और दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) से विशेष अनुमति प्राप्त की गई । SCAORA के इस अभिनव प्रयास की रूपरेखा अध्यक्ष विपिन नायर, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव निखिल जैन और सहायक सचिव कौस्तुभ शुक्ला ने तैयार की।

SCAORA के अध्यक्ष विपिन नायर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "क्रिकेट लीग जैसे खेल आयोजन न्यायाधीशों और एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड (AoRs) के लिए उनके गंभीर कार्यों से एक सुखद विराम देने का काम करेंगे। यह वर्तमान कार्यकारी समिति द्वारा शुरू किए गए नवाचारों की एक कड़ी है।"

यह भी पढ़ें 46 मिनट तक पाकिस्तान के ऊपर उड़ता रहा PM मोदी का विमान, जानिए कैसे की गई सुरक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+